फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मुठभेड़ के दौरान फरार हुए चार पशु तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा(मिर्जापुर)। सोनभद्र बॉर्डर के पास खप्पर बाबा से सटे जंगल में पशु तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। इस दौरान मौके का फायदा उठाकर घटनास्थल से चार पशु तस्करों को पुलिस ने शनिवार को पकड़कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मुठभेड़ के दौरान पशु तस्करी की घटना में संलिप्त दो आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को खप्पर बाबा के पास जंगल में पैर में गोली मारकर पकड़ा था। उनके पास से दो तमंचे, चार कारतूस व दो खोखे बरामद किए थे। घायलों का उपचार सीएचसी में कराकर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। तस्करी करके ले जाए जा रहे 81 मवेशियों को जंगल में तलाश के दौरान कुछ और मवेशी बरामद हुए। जिनकी कुल संख्या 125 बताई गई। घटना के समय तस्करी में संलिप्त रहे चार पशु तस्कर भी मौके का फायदा उठाकर भाग गए थे। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी रही। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों से चार पशु तस्करों अरुण सिंह निवासी लहौरा मड़िहान, लालमुनि उर्फ मुन्नी लाल रामगढ़ बिहार, राजेश यादव बोदलपुर चकिया चंदौली व विजयी यादव निवासी चैनपुर बिहार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि पशु तस्करी की घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। शनिवार को फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें