विंध्याचल। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट विंध्य कॉरिडोर योजना के अंतर्गत सोमवार को प्रवेश द्वार, यज्ञ शाला सहित अन्य सुविधाओं के लिए भूमि चिह्नित की गई। राजकीय निर्माण निगम, पर्यटन विभाग अधिकारी, पीडब्लूडी के अधिकारियों ने लिए जाने वाले भूमि को चिह्नित किया ।
राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर, जेई, पीडब्लूडी जेई, पर्यटन अधिकारी, क्षेत्रीय लेखपाल की टीम ने पुरानी वीआईपी नगर पालिका ट्यूबवेल के पास प्रवेश द्वार, नई वीआईपी तिराहे के पास प्रवेश द्वार, बरतर तिराहे के पास हनुमान मंदिर के पास प्रवेश द्वार सहित मंदिर के पूर्वी दिशा में यज्ञशाला, जूता स्टैंड, लॉकर रूम पुरानी वीआईपी मार्ग पर स्थित प्रशासनिक भवन के पास रेस्टरूम इत्यादि आधुनिक सुविधाओं के लिए टीम ने जमीन चिह्नत किया। जल्द ही सर्वे टीम द्वारा भूमि की नापी कर निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा