फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नीतीश कुमार ही विपक्षी एकता के सूत्रधार, ललन सिंह बोले- यूपी में सपा के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगी जदयू

Sun, 15 Oct 2023 07:03 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह रविवार को मिर्जापुर पहुंचे। पार्टी के  शिविर कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि  भाजपा से उनकी पार्टी का कोई वास्ता नहीं है।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर में ललन सिंह और धनंजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ चुनावी रैलियों में भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा धोखेबाज पार्टी है। वह लोगों की पीठ में छुरा भोंकती है। भाजपा से उनकी पार्टी का कोई वास्ता नहीं है।

विज्ञापन


ललन सिंह मिर्जापुर के चंद्रदीपा स्थित जनता दल यूनाइटेड के शिविर कार्यालय में रविवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन और नेतृत्व को लेकर कहीं कोई गलतफहमी नहीं हैं। नीतीश कुमार ही विपक्षी एकता के सूत्रधार हैं। विपक्ष के नेताओं पर ईडी की कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा  सरकार अपनी मर्जी के मुताबिक काम कर रही है।

पांच राज्यों में हार रही है भाजपा

ललन सिंह ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में एनसीपी पर 71 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया गया, लेकिन 36 घंटे में ही भाजपा ने उनको अपनी वाशिंग मशीन में डालकर शुद्ध कर लिया।
ये भी पढ़ें: वाराणसी एयरपोर्ट के नए भवन में होगी काशी और गंगा घाट की झलक, पोर्टिको में वैदिक मंत्र

विज्ञापन

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के संबंध में उन्होंने कहा कि भाजपा सभी राज्यों में चुनाव हार रही है। तेलंगाना, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में वह हार रही है। तेलंगाना में तो वह कहीं है ही नहीं।   इंडिया गठबंधन की ओर से प्रधानमंत्री के रूप में राहुल गांधी अथवा नीतीश कुमार को प्रोजेक्ट किए जाने संबंधी सवाल पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

हमास और इजरायल के बीच युद्ध पर मौन रहे ललन सिंह

इसी प्रकार हमास और इजरायल के बीच युद्ध के बारे में भी मौन रहे इसके पूर्व उन्होंने विंध्याचल जाकर मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। सांसद ललन सिंह ने रविवार को काशी विश्वनाथ धाम में भी हाजिरी लगाई गई। इस दौरान पूर्व सांसद व जदयू के राष्ट्रीय महासचिव धनंजय सिंह मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें