फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटककर किशोर ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के लाल दरवाजा मोहल्ले में बुधवार की रात को कमरे के अंदर पंखे पर रस्सी के सहारे लटककर किशोर ने आत्महत्या कर लिया। सुबह कमरे से बाहर न आने पर परिजनों ने खिड़की से देखा तो वह फंदे पर लटकर रहा था। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे उतारा, तब तक उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी राकेश सोनकर (16) पुत्र नरेश सोनकर बुधवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह परिवार के लोग जब उठे राकेश कमरे से बाहर नहीं आया था। परिजनों ने उसके कमरे का दरवाजा पीटकर आवाज लगाया तो भी वह नहीं उठा। इस पर परिजनों ने खिड़की से देखा तो वह पंखे पर फंदे से लटका था। फंदे से लटका देखकर परिवार के लोग चिखने चिल्लाने लगे। आवाज सुन पास पड़ोस के लोग भी इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल गोपालजी गुप्ता ने बताया कि मृतक के के पिता द्वारा किशोर को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें