फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा: मां विंध्यवासिनी के दरबार में भक्तों की लगी कतार, गंगा में लगा रहे डुबकी

Fri, 19 Nov 2021 11:27 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी के दरबार में भक्तों की लगी कतार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार को मिर्जापुर जिले में विभिन्न गंगा घाटों और मां विंध्यवासिनी के दरबार में आस्था का जन सैलाब उमड़ा पड़ा। गंगा स्नान, दानकर भक्तों ने विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर देवी और देवताओं का दर्शन-पूजन किया। सूर्योदय से ही गंगाघाट श्रद्धालुओं से गुलजार रहे।

विज्ञापन


मां विंध्यवासिनी माता के दरबार में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी हुई है। सुबह से ही माता के दर्शन-पूजन भक्त कर रहे हैं। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की परिक्रमा पथ पर लंबी कतार लगी रही।

गंगा में लगाई डुबकी
नगर के बरियाघाट, संकठाघाट, पक्काघाट, बाबाघाट, कचहरीघाट समेत अन्य घाटो पर स्नान, दान व दर्शन पूजन का दौर दोपहर तक चलता रहा। गंगा स्नान और आरती के साथ ही श्रद्धालुओं ने घाटों पर स्थित मंदिरों में पहुंचकर विराजमान देवी और देवताओं के दर्शन-पूजन किए। बरियाघाट स्थित गंगाघाट पर स्नान, ध्यान करने के बाद ज्यादातर महिलाएं श्री ताड़केश्वर महादेव व श्री पंचमुखी महादेव मंदिर में पहुंचकर भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधिवत दर्शन व पूजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा घाट पर पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला
पूजन अर्चन कर तुलसी माता की हुई विदाई
तुलसी व श्रीहरि विष्णु के विवाह बाद शुक्रवार को धूमधाम से पूजन-अर्चन कर गंगा घाटों पर तुलसी माता की विदाई की गई। विदाई पश्चात गंगा स्नान कर घरों को पहुंचीं महिलाओं ने पूरी और हलवा तैयार भोग लगाया और एक दूसरे के बीच प्रसाद वितरण किया।

खिलौने व श्रंगार के सामानों से सजी रही सड़क
बरियाघाट की ओर जाने वाले प्रमुख मार्ग पर सड़क की दोनों पटरियां खिलौन व अन्य सामानों से सजी रहीं। दुकानों पर पुरुष, महिला व बच्चों की भीड़ रही। बच्चे गुब्बारे व खिलौने आदि खरीदने में जुटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें