फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी और बालीबाल प्रतियोगिता में कैलहट की टीम अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। सरदार पटेल इंटर कालेज कोलना में मंगलवार को एक दिवसीय खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख नरायनपुर चंद्रभूषण सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग कबड्डी में घरवासपुर प्रथम व बंगला देवरिया द्वितीय, वॉलीबाल में बरुईया प्रथम व घरवासपुर द्वितीय स्थान पर रहा। बालक वर्ग 100 मीटर में हरिओम सिंह प्रथम, 400 मीटर में अदनान अहमद प्रथम, 3000 मीटर में किशन यादव प्रथम रहे। इसी प्रकार बालिका वर्ग के कबड्डी और वॉलीबाल प्रतियोगिता में कैलहट की टीम प्रथम व कोलना द्वितीय स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में संजुलता प्रथम, 400 मीटर में रितु कुमारी प्रथम, 3000 मीटर दौड़ में रितु कुमारी प्रथम रहीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मराज सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सूर्य प्रकाश ने आए हुए लोगों का आभार जताया। इस अवसर पर आयोजक क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राजगढ़ अभय कुमार सिंह, पहाड़ी ब्लाक के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विमलेश कुमार वैश्य, सीखड़ के वीरेंद्र बाबू, महिला क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जमालपुर सरिता कुमारी ने खिलाड़ियों प्रतियोगिताओ को संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। निर्णायक मंडल में प्रवीण कुमार सिंह, कमलेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें