अनगढ़ रोड स्थित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में 23 अप्रैल को सुबह 11 बजे रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। इसमें विभिन्न प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि लिखित व साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगे।
यह जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 23 अप्रैल को सुबह 11 बजे अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्र के साथ सेवायोजन कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।