फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च शिक्षा के लिए अन्य शहरों में नहीं भटकेंगे युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
केबी पीजी कॉलेज में मंगलवार को शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। इसमें विंध्याचल मंडल में विश्वविद्यालय के लिए जमीन तलाशने के निर्देश को लेकर खुशी जताई गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि इसके लिए सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने प्रयास किया। इसके बाद उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव सर्वेश कुमार सिंह ने राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए विंध्याचल मंडल के आयुक्त को पत्र लिखकर 25 अप्रैल तक ग्रामीण क्षेत्र में 50 एकड़ एवं शहरी क्षेत्र में 20 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। वक्ताओं ने कहा कि मार्च 2021 में मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में सांसद ने कहा था कि प्रदेश सरकार के बजट में प्रत्येक मंडल मुख्यालय पर एक विश्वविद्यालय खोलने की योजना है। मिर्जापुर जिला भी मंडल मुख्यालय है और यहां कोई विश्वविद्यालय नहीं है। वक्ताओं ने कहा कि विंध्य विश्वविद्यालय की स्थापना से उच्च शिक्षा के लिए युवाओं को अन्य शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्हें आर्थिक भार से भी राहत मिलेगी। जिले के नागरिकों की बहुप्रतीक्षित मांग साकार हो रही है। बैठक में पूर्व जनपदीय शिक्षक संघ अध्यक्ष एवं संस्कृत भाषा के विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद मिश्र, डॉ. अशोक कुमार सिंह चंदेल, डॉ. अशोक कुमार पांडेय, डॉ. रत्नेश मिश्र, डॉ. करनैल सिंह, डॉ. किरन सिंह, डॉ. रीता सिंह, डॉ. अमित कुमार, डॉ. सतीश वर्मा, डॉ. शिवप्रसाद, डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. सुनील कुमार, मनोज कुमार चौबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें