फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की मौत, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्का पोखरा मोहल्ले में बुधवार की दोपहर एक अस्पताल में इंजेक्शन लगने के बाद सात माह के मासूम की मौत हो गई। मौत से आक्रोशित परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने से मौत का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मोहल्ले वालों ने कार्रवाई की मांग करते हुए जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा कर जाम समाप्त कराया। परिजनों की तहरीर पर आरोपी डाक्टर और कंपाउंडर के खिलाफ गलत इंजेक्शन लगाने से बालक की मौत का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पक्का पोखरा निवासी कोमल चौहान के सात माह के पुत्र की तबीयत खराब हो गई। वह उसे उपचार के लिए पक्का पोखरा में स्थित श्रीमाता हास्पिटल में ले गए। वहां पर कंपाउंडर ने बच्चे को इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के बाद बालक की मौत हो गई। बालक की मौत होने पर परिजन आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे। इस पर लोगों की भीड़ लग गई। इंजेक्शन लगाने से मौत होने पर मोहल्ले वाले सड़क जाम कर कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चे के पिता ने डाक्टर व कंपाउंडर पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग किया। शहर कोतवाल रविंद्र यादव ने लोगों को समझा कर जाम समाप्त कराया। कोमल चौहान की तहरीर पर पुलिस ने डाक्टर और कंपाउंडर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। शहर कोतवाल रविंद्र यादव ने बताया कि डा. मनीष शुक्ला और कंपाउंडर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनके अस्पताल के रजिस्ट्रेशन के लिए सीएमओ को बताया गया है। सीएमओ कार्यालय से जांच के बाद पता चलेगा डाक्टर झोलाछाप है या डिग्री धारक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें