मिर्जापुर। बथुआ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन सोमवार को कैडेट्स को मैप रीडिंग, ड्रिल व एसएलआर खोलने व बंद करने की जानकारी दी गई।
शिविर में कैडेट्स को प्रशिक्षित करने के साथ ही गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में होने वाली परेड में प्रतिभाग करने के लिए भी तैयार किया जा रहा है। हवलदार एजाज अहमद ने हथियार के साथ ड्रिल व मैप रीडिंग की जानकारी दी। मानचित्र की परिभाषा और उसके प्रकार के बारे में हवलदार प्रकाश सिंह एवं एजाज अहमद ने जानकारी दी। कैंप में जिले के अतिरिक्त भदोही, सोनभद्र और आजमगढ़ के एनसीसी कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं। डिप्टी कमांडेंट व सुरक्षा अधिकारी कर्नल एसएसएस चौधरी, कैंप मैनेजर सूबेदार मेजर विजेंद्र सिंह, ले. मकरंद जायसवाल आदि थे।