फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत और मॉरीशस की सभ्यता एक जैसी: सरोजनी जगन्नाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ की पत्नी एवं वर्तमान प्रधानमंत्री प्रविंद्र जगन्नाथ की माता सरोजिनी जगन्नाथ बुधवार को दोपहर में विंध्य धाम पहुंचीं। अष्टभुजा डाक बंगले में कुछ देर रुकने के पश्चात दोपहर में राजश्री आरती के समय झांकी के सामने खड़ा होकर मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। आरती के पश्चात कपाट खुलने पर गर्भगृह में पहुंच कर विधि विधान से उन्होंने मां विंध्यवासिनी की पूजा अर्चना की। दर्शन के बाद एक होटल में पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि भारत और मॉरीशस की सभ्यता एक जैसी है। कोई फर्क नहीं है। उन्होंने कहा कि आज मेरे लिए विशेष दिन है। आज मैं अपने जन्मदिन पर मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन के लिए उनके दरबार में उपस्थित हुई हूं, यह मेरी किस्मत है। दर्शन पूजन धीरज मिश्रा ने कराया। इस दौरान नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, सीओ सिटी प्रभात राय, सीओ चुनार, सीटी मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
विज्ञापन

मॉरिशस के प्रधानमंत्री की माता के जन्मदिन पर काटा गया केक
मिर्जापुर। मॉरिशस के पूर्व प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ की धर्मपत्नी एवं वर्तमान प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ की माता सरोजनी जगन्नाथ ने बुधवार को मां विंध्यवासिनी देवी का विधिवत दर्शन पूजन किया। इस अवसर पर तीर्थ पुरोहित, विधायक नगर रत्नाकर मिश्र ने मंत्रोच्चार के साथ दर्शन पूजन कराया । इसके पूर्व सरोजनी जगन्नाथ के बुधवार को जन्मदिन की जानकारी होने पर मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर चंद्रभान सिंह ने जन्मदिन का केक काटकर उनको शुभकामना एवं बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें