फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्दलीय उम्मीदवार का नामांकन निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर-सोनभद्र प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में उम्मीदवारों द्वारा जमा किए गए नामांकन पत्र की जांच मंगलवार को रिटर्निंग आफिसर, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं प्रेक्षक राजाराम की उपस्थिति में किया गया।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि एमएलसी पद के लिए कुल तीन उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। जांच में निर्दलीय उम्मीदवार प्रेमचंद का नामांकन कमी मिलने पर निरस्त कर दिया गया। इसी प्रकार जांच में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार श्याम नरायण सिंह उर्फ विनीत सिंह एवं समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रमेश का नामांकन पत्र वैध पाया गया। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि नाम वापसी के लिए 24 मार्च की तिथि निर्धारित की गयी हैं। मतदान नौ अप्रैल को होगा और मतगणना 12 अप्रैल को होगी। नामांकन पत्रों की जांच कड़ी सुरक्षा में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें