फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: डग्गामार वाहन पलटा, युवक की हालत गंभीर, कई यात्री घायल

विज्ञापन
मड़िहान थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में मिर्जापुर-राबर्टसगंज संपर्क मार्ग पर पलटी गाड़ी। स्रोत-
विज्ञापन
मिर्जापुर-रॉबर्ट्सगंज संपर्क मार्ग पर हुआ हादसा
विज्ञापन

पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में मिर्जापुर-राबर्ट्सगंज संपर्क मार्ग पर शुक्रवार दोपहर साढ़े 11 बजे एक डग्गामार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से 20 फीट दूर जाकर पलट गया। घटना में एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य कई को चोटे आई हैं। वाहन की हालत भी दयनीय है। उस पर वाहन नंबर तक नहीं लिखा है। ऐसे में फिटनेस और इंश्योरेंस शायद ही हो।
विज्ञापन


मड़िहान के रैकरा बरौधी निवासी दयाशंकर (22) ने बताया कि कलवारी से मिर्जापुर जाने के लिए वाहन में बैठे थे। वाहन में पहले से ही करीब 30 यात्री पहले से बैठे थे। कोटवा गांव के सामने पहुंचते ही अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से 20 फीट दूर पलट गई। घटना के बाद लोगों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी को वाहन से बाहर निकाला। करण (40) निवासी अमोई थाना मड़िहान की हालत गंभीर है। दयाशंकर (22) के सिर में चोट आई है। अन्य कई यात्री भी चोटिल हैं। दूसरे साधन से इलाज के लिए मिर्जापुर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें