फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह दिनों में आवास पूर्ण न हुए तो दर्ज होगी प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अपूर्ण आवासों को लेकर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी राजगढ़ की आठ सदस्यीय टीम ने खोराडीह ग्राम पंचायत में पहुंचकर आवास योजना के प्रत्येक लाभार्थी को नोटिस थमाते हुए 15 दिन का आवास निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया। नोटिस में 15 दिन में आवास निर्माण पूरा नहीं होने पर प्राथमिकी दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

उधर, जारी होने पर आवास योजना के लाभार्थियों में खलबली मची हुई है। ज्ञात हो, विकास खंड राजगढ़ के खोराडीह ग्राम पंचायत में 117 लाभार्थियों को सीएम और पीएम आवास दिए गए हैं। जिसमें 15 लाभार्थियों के आवास अभी तक नहीं बन पाए हैं। जब कि आवास की धनराशि जारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें