रविंद्र कमरे में पहुंचे तो सुनील पंखे के सहारे गमछे के फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों ने उसे फंदे से उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कटरा कोतवाल वेंकटेश तिवारी ने बताया कि सुनील की साली की शादी थी। उसकी पत्नी ने सुनील को साथ में मायके चलने को कहा था लेकिन वह नहीं गया। उसका कहना था कि उसकी बहन के घर भी शादी है। गुरुवार रात सुनील पत्नी को वीडियो कॉल कर फंदे पर लटकने लगा तो साली ने फोन कर उसके पिता को इसकी सूचना दी। जब तक परिजन कमरे में पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो गई थी।