फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: एक माह से लापता साध्वी का शव आश्रम के बंद कमरे में मिला, हत्या या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस

Thu, 22 Jun 2023 10:58 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर जिले के बैकुंठपुर स्थित निष्काम सेवा आश्रम की उत्तराधिकारी साध्वी भूज्योति उर्फ भूमिका देवी (60)  का शव गुरुवार रात उनके कमरे से ही मिला। साध्वी एक माह से लापता थीं। कमरे से दुर्गंघ आने पर शव होने की जानकारी मिली। 
विज्ञापन
निष्काम सेवा आश्रम के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मिर्जापुर जिले के बैकुंठपुर स्थित निष्काम सेवा आश्रम की उत्तराधिकारी साध्वी भूज्योति उर्फ भूमिका देवी (60)  का शव गुरुवार रात उनके कमरे से मिला।  कमरा बाहर से बंद था। दुर्गंध आने पर लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डाग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में दरवाजे का ताला तोड़कर बेड पर पड़े शव को बाहर निकाला। दरवाजा बाहर से बंद होने के कारण आशंका जताई जा रही है कि साध्वी की हत्या की गई है। साध्वी एक माह से लापता थीं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


अदलहाट थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर में निष्काम सेवा आश्रम ट्रस्ट की स्थापना स्वामी वामनानंद ने किया था। स्वामी वामनानंद का निधन लगभग 12 वर्ष पहले हो गया था। आश्रम परिसर में ही उनकी समाधि बना दी गई थी। आश्रम की कुछ जमीन रोड में अधिग्रहीत भी हुई थी। मुआवजे की बड़ी धनराशि सरकारी खजाने में जमा है।
ये भी पढ़ें: मठ के अंदर महंत की भू-समाधि के विरोध में ग्रामीण हुए उग्र, पथराव में 8 पुलिसकर्मी घायल, तनाव बरकरार

आश्रम की जमीन पर भूमाफिया की नजर

आश्रम की जमीन पर भूमाफिया नजर टिकी हुई थी। स्वामी वामनानंद के निधन के बाद भूमिका देवी ट्रस्ट का संचालन करने लगीं। वो आश्रम में अकेली रहती थीं। आश्रम की लगभग 40 बिस्वा जमीन है, जिसकी कीमत लगभग पांच करोड़ है। उसे लेकर वाद न्यायालय में चल रहा था। भूमिका देवी लगभग एक माह से लापता थीं। उनका मोबाइल फोन बंद था।

विज्ञापन

निष्काम सेवा आश्रम के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
आश्रम के ठीक सामने गुमटी में कई दुकानदारों को किराये पर बसा रखा था। गुरुवार शाम आश्रम से दुर्गंध आ रही थी। आसपास के लोग गए तो कमरा बाहर से बंद मिला। खिड़की से झांका तो बिस्तर पर शव देखा। सूचना पुलिस को दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिह, सीओ चुनार उमाशंकर सिह, प्रभारी निरीक्षक थाना अदलहाट विजय चौरसिया, अहरौरा थाना प्रभारी कुमुद शेखर सिंह, जमालपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार, चौकी इंचार्ज नरायनपुर राकेश राय , डाग स्क्वॉड, फोरेंसिक व एसओजी की टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम के सामने दरवाजे का ताला तोड़कर बेड पर पड़े शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

न्यायालय में चले आश्रम की जमीन के विवाद व साध्वी का कमरा बाहर से बंद होने पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। एएसपी नक्सल ओपी सिंह ने बताया कि निष्काम सेवा आश्रम के कमरे से दुर्गंध आने की सूचना पर खिड़की से झांक कर देखा गया तो महिला का शव पड़ा था। दरवाजा बाहर से बंद था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले के जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण की पुष्टि होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें