फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मामूली विवाद के बाद घर पर किया हमला, दो महिलाओं छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर थाना क्षेत्र के बहुआर गांव में मंगलवार शाम पड़ोसियों ने मामूली कहासुनी के बाद एक परिवार पर हमला कर दिया। इसमें छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बुधवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। अन्य की तलाश जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को महिलाओं में कहासुनी का विवाद झगड़े में बदल गया। क्षेत्र के बहुआर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में पहले से ही मनमुटाव था। मंगलवार को कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। इतने में आरोपियों ने लाठी-डंडा और पत्थर से हमला कर दिया। इसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों में मेवा पासवान (68), शिवकुमार बियार (45) को सीएचसी से मिर्जापुर ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। अन्य दुलिया पासवान (62), चिंता बियार (40), विकास पासवान (25) और बिहारी बियार (40) का सीएचसी पर उपचार किया जा रहा है। पीड़ित पक्ष के रूपचंद पासवान की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट के 10 आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। रुपचंद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह परिवार के साथ घर के बाहर थे। आरोपी घर पर चढ़ आए। जाति सूचक गाली देने लगे। मना करने पर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। मारपीट के बाद जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने थाने पर पहुंच कर बनाया दबाव
घटना की जानकारी होने पर देर रात बजरंग दल व भाजपा मंडल के कार्यकर्ता भी थाने पर पहुंच गए। 10 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने बुधवार को सरफुद्दीन, कौसर, मोहम्मद ईस्माईल, आलमगीर, अबरार मिया और सराफत अली को गिरफ्तार कर लिया। वहीं कादिर,लालू, सहाबुद्दीन और मिराजू पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। तनाव के देखते देर रात क्षेत्राधिकारी चुनार मंजरी राव में घटना स्थल पर जाकर जांच-पड़ताल की। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि शराब के नशे में मारपीट हुआ था। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
ताजिया ले जाने को लेकर हुए विवाद को पुलिस ने शांत कराया
कुछ दिन पहले ताजिया ले जाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। एक पक्ष ने दूसरे रास्ते से ताजिया ले जाने का विरोध करते हुए पुराने रास्ते से ही ताजिया ले जाने को कहा। इस पर विवाद हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया। जिस रास्ते से पहले ताजिया जाता था। उसी परंपरागत तरीके से ताजिया ले जाने का निर्देश देकर मामला शांत कराया गया।
विज्ञापन

मारपीट में एक पक्ष से लोग घायल हुए। तहरीर पर 10 पर मुकदमा दर्ज कर छह को गिरफ्तार किया गया। ताजिया का विवाद नहीं है। दो दिन पहले ताजिया सकुशल निकल गया। तो उसका विवाद नहीं था।

ओपी सिंह, एएसपी, ऑपरेशन

वर्जन

Next
AU ऐप में पढ़ें