फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शुभ मुहूर्त में होलिका दहन, रंगोत्सव कल

विज्ञापन
शेरवा क्षेत्र में जमालपुर पूर्वी में सजी होलिका। - सोशल मीडिया।
विज्ञापन
-ढोल और मंजीरे के साथ फगुआ गाकर थिरकते रहे लोग, दी एक दूसरे को बधाई
विज्ञापन


मिर्जापुर। जिले में हर्षोल्लास के साथ सोमवार को मध्य रात्रि के बाद शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। सदर, चुनार, मड़िहान और लालगंज तहसील क्षेत्र को मिलाकर जिले भर में 2500 से ज्यादा स्थानों पर होलिका स्थापित की गई थीं। होलिका दहन में कुछ क्षेत्रों में मुहूर्त को लेकर लोगों में असमजंस की स्थिति रही। अधिकांश स्थानों पर होलिका दहन के पश्चात रंगोत्सव बुधवार को मनाया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को होलिका के फेरे लगाने के साथ लोगों ने उसमें सरसों और बरई डालकर दुख-दरिद्र से मुक्ति की कामना की। ढोल-मंजीरे के साथ होली गीतों पर लोग थिरकते रहे। मंगलवार को चंद्रग्रहण के चलते रंगोत्सव का त्योहार बुधवार को मनाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में होलिका स्थल पर ढोल और मंजीरे बजाकर लोगों ने फगुआ गाया। इस मौके पर लोगों ने एक दूसरे को होली की बधाई दी। कुछ स्थानों पर मुहूर्त से पहले होलिका जलाने से लोगों में तनाव रहा, लेकिन बुद्धिजीवियों और पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के चेरुईराम, मिश्र लहौली, कतरन, राजपुर, धौरुपुर, शाहपुर चौसा, बरकछा, बरकछाखुर्द, लोहंदीकला, लोहंदीखुर्द, चंदईपुर, खजुरी, हरिहरपुर बेदौली, अघौली, अर्जुनपुर, समेत 290 स्थानों पर अधिकांश स्थानों पर लोगों ने होलिका दहन किया। हलियाः क्षेत्र में कुल 97 स्थानों पर होलिका दहन किया गया। जिगना में 95, गैपुरा क्षेत्र में 36 और ग्रामीण क्षेत्र 74 जगहों पर होलिका जलाई गई। पड़री बाजार भरपुरा, चंडिका, बेलवन, डाढ़ीराम, मोहनपुर, पैड़ापुर, भगेसर, रानी चौकिया, अमिरती, सिकरी रामनगर, कठिनई, कनौरा, नान्हूपुर, भरपुरा आदि गांवों में होलिका में कहीं सोमवार को तो कहीं पर मंगलवार और बुधवार की भोर मुहूर्त दहन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें