साइबर फ्रॉड को लेकर एसपी ने अलर्ट जारी किया गया है। एसपी ने ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए साइबर सेल को लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया है। कहा कि त्योहार में लुभवाने ऑफर आते हैं तो उससे सतर्क रहें।
त्योहार पर सोशल मीडिया पर कई लुभाने ऑफर दिए जा रहे हैं। जिसके लालच में आकर लोग ठगी के शिकार हो जाते हैं। इसे देखते हुए मिर्जापुर की साइबर टीम भी एक्टिव हो गई है। पुलिस अधीक्षक ने साइबर सेल को लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
एसपी अभिनंदन ने बताया कि सोशल मीडिया पर कोई भी लुभवाने ऑफर आते हैं तो उससे सतर्क रहें। अगर कोई फ्रॉड होता है, तो तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। जिससे साइबर टीम उनकी मदद कर सके।
बरतें ये सावधानी
अपनी किसी भी जानकारी को पब्लिक प्लेटफार्म जैसे सोशल मीडिया पर शेयर न करें।
ब्राउजर में सोशल मीडिया या फिर किसी भी अकाउंट में लॉगिन करते समय कीप मी लॉगिन या रिमेंबर मी को चेक न करें।
सोशल मीडिया साइट्स के लिए ऑफिशियल मेल का इस्तेमाल न करें।
अपनी जन्मतिथ, नाम, मोबाइल नंबर आदि का इस्तेमाल कभी भी पासवर्ड बनाने मे न करें।
एक ही पासवर्ड का प्रयोग विभिन्न सेवाओं वेबसाइट और ऐप मे न करें।
किसी भी असुरक्षित और फेक वेबसाइट को विजिट करने से बचें ।
काम होने के बाद अपने ऑनलाइन अकाउंट को हमेशा Logout करें।