फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बकरी पर गिरा हाईटेशन तार, महिला की भी गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। क्षेत्र के औरा गांव में मंगलवार की रात हाईटेशन तार टूटकर बकरी के ऊपर गिर गया। बकरी को बचाने पहुंची महिला करंट की चपेट में आ गई। इससे बकरी और महिला दोनों की मौत हो गई। वहीं, महिला को बचाने पहुंची उसकी सास भी करंट से झुलस गई। चीख पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने लाठी से तार को हटाते हुए बिजली आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने सास को भर्ती कर लिया। वहीं, बहू के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के औरा गांव की सन्नो उर्फ संजू (32) कच्चे घर के बाहर सो रही थी। वहीं, पास में बकरियां बंधी थीं। रात करीब डेढ़ बजे एक बकरी पर हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। बकरी के छटपटाने की आवाज सुनकर महिला की नींद टूट गई। वह दौड़कर बचकरी को बचाने पहुंची, जहां करंट की चपेट में आ गई। कुछ देर बाद बगल से लेटी सास कमला देवी (55) और ससुर विश्वनाथ भी पहुंचे। जमीन पर गिरे तार को डंडे से हटाते समय कमला भी झुलस गई। परिजनों ने उपकेंद्र पर फोन कर घटना की जानकारी दी, तब बिजली आपूर्ति बंद की गई।
इसके बाद दोनों महिलाओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार ने सन्नो को मृत घोषित कर दिया जबकि कमला देवी का इलाज चल रहा है। मृतका का पति अखिलेश प्रयागराज में मजदूरी करने गया था। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें