फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के स्वास्थ्यकर्मियों का तीन माह से नहीं मिला वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मेडिकल कालेज के स्वास्थ्यकर्मियों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को डाक्टर और कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जल्द वेतन न मिलने पर ओपीडी सेवा बंद करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज में सवा सौ डाक्टर, मंडलीय अस्पताल और जिला महिला अस्पताल के डाक्टर, नर्स और अन्य कर्मचारियों को मिलाकर 250 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी यहां पर हैं। इनको तीन माह से वेतन न मिलने से घर का खर्च चलाने में दिक्कत होने लगी है। डॉ. तरुण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा यह निर्देश था कि दीपावली और दशहरा के अवसर पर समय से वेतन दिया जाए। पर मकर संक्रांति बीतने के बाद भी मानदेय नहीं मिला। उच्चाधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बाद भी वेतन नहीं मिल रहा है। अगर जल्द वेतन नहीं मिलता है तो डाक्टर और कर्मचारी पहले आधी ओपीडी बंद करेंगे। इसके बाद पूरी ओपीडी सेवा बंद कर विरोध जताएंगे। ज्ञापन देने वालों में डॉ. विकास सिंह, डा. सुनील सिंह, डॉ. केपी श्रीवास्तव, डॉ. देवराज यादव, डॉ. एसके सिंह, डॉ. आनंद कुमार, सिस्टर शकुंतला, लीला, कौशल्या देवी, मंजू, प्रीती, सुषमा, बबलू खान, कैलाश नाथ दुबे, विजय प्रताप, मात प्रसाद, ममता, मनोज, रामधनी, अजीत, रवि, फागूलाल, मन्ना, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें