हलिया। उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की महिला चिकित्सक सहित एएनएम ने शनिवार को थाने में पहुंचकर एक स्टाफ नर्स के खिलाफ पत्रक सौंपा। बताया कि केंद्र में कार्यरत स्टाफ नर्स आए दिन कर्मचारियों एवं प्रसूताओं से अभद्र व्यवहार करती हैं।
स्टाफ नर्स को हटाने को लेकर 7 अक्टूबर को धरना प्रदर्शन किया गया था। प्रभारी चिकित्साधिकारी के लिखित आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया। लेकिन इसके बाद भी स्टाफ नर्स को हटाया नहीं गया। पत्रक देने वाले में डॉ. निर्मल, डॉ. रीना पटेल, बीसीपीएम अनिल कुमार, सीएचओ तीर्थराम, अखिलेश सिंह, एएनएम उषा, मंजू देवी, लालमनी, कंचन देवी, मधुमती तिवारी, नाजमा आदि मौजूद रहीं