फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह से स्वास्थ्यकर्मियों को नहीं मिला वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी स्वशासीय राजकीय मेडिकल कालेज और मंडलीय अस्पताल के चिकित्साधिकारी, समस्त पैरामेडिकल व चतुर्थ श्रेणी कर्मचरियों ने वेतन न मिलने पर प्राचार्य मां विंध्यवासिनी राजकीय मेडिकल कालेज, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा स्वास्थ्य, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल जब से मेडिकल कालेज के अधीन हुआ है। उसके बाद से कर्मचारियों को वेतन की समस्या हो रही है। इधर तीन माह से डाक्टर से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को वेतन नहीं मिल सका है। डाक्टर और कर्मचारियों ने बताया कि प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक के मातहत कार्य करने वाले कर्मचारियोों को अक्तूबर, नंवबर महिने का वेतन नहीं मिला है। दिसंबर का महिना भी आधा बीत गया है। वेतन न मिलने से कर्मचारियों के सामने समस्या खड़ी हो गई हे। कर्मचारी भविष्य में जरुरत के लिए बचा कर रखे गए पैसे को खर्च करने को मजबूर है। वेतन न मिलने के कारण बच्चों की फीस समेत अन्य कार्य बाधित हो रहे है। बताया कि मुख्यमंत्री का आदेश है कि दीपावली और दशहरा में समय पर वेतन दिया जाए, पर ऐसा नहीं हुआ। मांग किया कि कर्मचरियों का वेतन समय से दिया जाए। ज्ञापन देने वालों में डा. तरुण सिंह, समीरा, मनोज सिंह, मुमताज अहमद, शालिनी तिवारी, गिरजाशंकर, माता प्रसाद, रमिला सिंह, रवि कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें