नगर क्षेत्र में स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 शनिवार को शुरू किया गया। इसमें विद्यालय, संस्थान व अन्य जगहों की सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के आधार पर इन संस्थानों के प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान की रैंकिंग 2022 के लिए निर्धारित की जाएगी।
नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश व एसबीएम के जिला प्रबंधक संजय सिंह के नेतृत्व में यह स्वच्छ सर्वेक्षण शुरू हुआ। 2022 के लिए विद्यालय, होटल, अस्पताल की रैंकिंग के लिए यह निरीक्षण हो रहा है। जो अगले दस दिनों तक नगर पालिका की टीम के द्वारा किया जायेगा। स्वच्छ भारत मिशन के जिला संयोजक हिमांशु केसरवानी की अगुवाई में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा 13 से 22 दिसंबर तक निरीक्षण किया जाना है। तत्पश्चात उनकी आख्या के आधार पर नगर पालिका परिषद मिर्जापुर द्वारा समस्त संस्थानों को उनकी रैंकिंग के आधार पर सम्मानित किया जाएगा।