फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग जुलाई माह में चलायेगा दस्तक अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोविड 19 के नियमों व सावधानियों का पालन करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अपने कार्यक्रमों को बारी-बारी चालू कर दिया है। इसी के तहत जुलाई माह में दस्तक अभियान चलाने का फैसला लिया है। जिले में जुलाई माह में विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान व दस्तक अभियान चलाएगा।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अजय ने मुताबिक प्रदेश के संक्रामक रोग एवं वेक्टर बार्न के निदेशक ने पत्र को माध्यम से जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी को अवगत कराया है कि चिकित्साधिकारियों व कर्मचारियों समेत अन्य विभाग के कर्मचारी व अधिकारियों को भी इस अभियान में हिस्सा लेने को कहा गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ओपी तिवारी ने बताया कि जनपद जूम एप के माध्यम से आनलाइन प्रशिक्षण जून माह के अन्त तक करा दिया जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा हर तरह की तैयारियां की जा रही है। इस अभियान में विभाग के छह अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, शिक्षा विभाग तथा जिले के स्वास्थ्य केन्द्रो पर तैनात सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी के अलावा जिला पंचायत राज अधिकारी को भी इस अभियान में हिस्सा लेने का निर्देश दिया गया है। डा. पीके पाण्डेय ने बताया कि संचारी रोगो से बचाव व रोकथाम के लिए इस अभियान को हर वर्ष की भांति इस बार भी चलाया जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी प्रमोद कुमार शुक्ला का कहना है कि कोरोना वायरस के चलते इस बार विभाग की ओर कोई भी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नही किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें