जिगना। काम के बावजूद मजदूरी न मिलने से नाराज जिगना के प्रवासी मनरेगा मजदूर शिकायत लेकर ब्लाक मुख्यालय पहुंचे। बुधवार को प्रभारी खंड विकास अधिकारी के मौजूद न होने पर वे मायूस मजदूरो ने अपना आक्रोश एक प्राइवेट आपरेटर पर व्यक्त करते हुए मजदूरी दिलाने की मांग करते हुए वापस हो गए।
प्रधान प्रतिनिधि पंकज सिंह ने बताया कि एक प्राइवेट आपरेटर की शरारत के चलते प्रवासी मजदूरों के खाते मे पैसा नहीं जा पा रहा है। मजदूरो मे राधेश्याम, धनश्याम, मंगल, राज कुमार व सूर्यमणि का कहना है कि दो सप्ताह मजदूरी करने के बाद बार- बार बैंक का चक्कर लगाया जा रहा है। इस संबंध मे प्रभारी खंड विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण मिश्र ने बताया कि एक बार पैसा रिजेक्ट हो गया था। गड़बड़ी ठीक कराया जा रहा है। शीघ्र ही मजदूरों का भुगतान किया जाएगा।