फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में खौफनाक वारदात: प्रेशर कुकर से सिर कूंचकर पत्नी को मार डाला पति, जहां लाश पड़ी थी वहीं सोता रहा

Mon, 23 Feb 2026 01:48 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में पति ने प्रेशर कूकर से सिर कूंचकर पत्नी को मार डाला। रात भर सोता रहा फिर सुबह रुई पट्टी लगाकर चोट का दिखावा करने लगा। 
विज्ञापन
मृत रीता विश्वकर्मा उर्फ चंदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र के रैबना स्थित पहाड़ी पर होमगार्ड कार्यालय के सामने शनिवार रात को नशे में धूत कपूरचंद्र ने खाना न बनाने पर पत्नी रीता विश्वकर्मा (48) उर्फ चंदा का प्रेशर कूकर से सिर कूंचकर हत्या कर दी। इसके बाद वहीं पर खुद भी नशे में सो गया। सुबह उठने पर पत्नी को मृत देखा तो सिर पर पट्टी और रुई लपेटकर चोट लगने का नाटक करने लगा। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कपूरचंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
कटरा कोतवाली क्षेत्र के संगमोहाल निवासी कपूरचंद्र की शादी 28 वर्ष पहले संगमोहाल निवासी रीता विश्वकर्मा से हुई थी। कपूरचंद एबीसी कंपनी में सूत धुलाई का कार्य करता है। वह पिछले 10 वर्ष से रैबना पहाड़ी पर झोपड़ी बनाकर रह रहा था। शनिवार की रात को शराब के नशे में घर आया। खाना न बना होने पर पति-पत्नी में विवाद होने लगा। 

विवाद के दौरान पति कपूरचंद्र ने घर में रखे प्रेशर कुकर से पत्नी चंदा के सिर पर कई वार किए। वह लहूलुहान हो गई। उसका सिर कूंच दिया। खुद नशे में कमरे में ही सो गया। रात भर में रक्त बहने से चंदा की मौत हो गई। सुबह उठने पर कपूरचंद्र ने पत्नी को मृत देख रुई और पट्टी उसे सिर पर बांध कर चोट लगने का नाटक करने लगा। शोर सुनकर अन्य लोग आए। लोगों को आशंका हुई। रात को भी दोनों के बीच विवाद होने पर आसपास के लोगों को पता चला था। सूचना पर कटरा कोतवाली और देहात कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; सोनभद्र में बड़ा हादसा: मिट्टी का टीला ढहने से कई दबे, तीन महिलाओं की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी

एएसपी सिटी नितेश सिंह, सीओ सिटी विवेक जावला, कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह, देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने फिल्ड यूनिट टीम के साथ जांच पड़ताल की। कमरे में चौकी और जमीन पर काफी मात्रा में खून गिरा था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। सूचना पर मृतका के भाई राकेश विश्वकर्मा मौके पर पहुंचा। बताया कि शराब के नशे में विवाद होता रहता था। नशे में उसकी बहन की हत्या कर दी। पुलिस भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है।

कमरे में जम गया था खून

रैबना पहाड़ी पर तीन से चार लोग झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। कपूरचंद्र की झोपड़ी किनारे है। झोपड़ी में एक कमरे में सोने के लिए तख्त और किचन का सामान है। कमरे में तख्ते पर और उसके नीचे काफी खून गिरा था। खून जम गया था। इससे लग रहा था कि रात भर सिर से खून गिर रहा था।  

होमगार्ड कार्यालय के सामने की घटना, रात को पता नहीं चला
रैबना पहाड़ी के सामने ही होमगार्ड कार्यालय है। रात के समय तो वहां सन्नाटा हो जाता है। इसके बाद भी रात को जब पति ने पत्नी के सिर पर हमला किया तो न तो आस-पास के लोगों को पता चला न होमगार्ड कार्यालय को जानकारी हो सकी। जबकि रात के समय वहां कोई न कोई रहता है।
 
दिन में सब ठीक था
चंदा के भाई राकेश ने बताया कि शनिवार की सुबह कपूरचंद्र की बहन की मौत होने पर सब मिश्र लहौली गए थे। वहां पर बहन चंदा से फोन पर बात हुई थी। उस समय सब ठीक था। रात को शराब के नशे में हमला कर दिया।
विज्ञापन

दपंती के बीच हर दिन होता था विवाद
कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि शराब के नशे में पति-पत्नी में प्रतिदिन विवाद होता रहता था। पति शराब पीकर आता और पत्नी के मना करने पर दोंनों में विवाद होता रहता था। शनिवार को भी शराब के नशे में विवाद हुआ।

क्या बोले अधिकारी
रैबना पहाड़ी पर कपूरचंद्र ने पत्नी की सिर कूंचकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की। कपूर चंद्र को पकड़ लिया गया है। मृतका के भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। -नितेश सिंह, एएसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें