जिगना। विकास खंड छानबे मुख्यालय पर मंगलवार को प्रधान संगठन की बैठक में प्रधानों की समस्या पर चर्चा की गई। संगठन ने खंड विकास अधिकारी को समस्याओं के निराकरण के लिए पत्रक भी सौंपा।
संगठन के अध्यक्ष संतोष तिवारी ने कहा कि ग्राम प्रधानों का किसी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा, एक समिति बनाई जा रही है। कार्य के दौरान यदि कहीं पर समस्याएं आती हैं तो समिति के माध्यम से निराकरण कराया जाएगा। बैठक में आनंद मोहन सिंह, राम अवध पांडेय, विनोद कुमार यादव, पंकज तिवारी, संजय यादव आदि ने समस्याओं को रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी और संचालन विनोद यादव ने किया। इस दौरान शिवचंद्र मिश्र, दिलीप पाठक, संदीप शुक्ला, रविशंकर यादव, पप्पू पाल, राजू आशीष पांडेय सहित काफी संख्या में प्रधान मौजूद रहे।