ड्रमंडगंज। हलिया थानांतर्गत बरबसा गहरवार गांव के बारीपुर मुहल्ले में मंगलवार की रात आठ बजे बल्ब लगाते समय करंट की चपेट में आने से एक 19 वर्षीया युवती की मौत हो गई।
क्षेत्र के बरबसा गहरवार गांव निवासी कमलेश दुबे की पुत्री रोशनी दूबे (19) घर में नया बल्ब लगा रही थी। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आने से से झुलस गयी। घटना की जानकारी होने पर परिजन उसे स्थानीय चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सक ने युवती को मृत घोषित कर दिया। युवती के मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया । संवाद