फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी, अयोध्या विंध्याचल में हो रहे कार्य को याद रखेंगी पीढ़ियां

विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी गर्भ गृह में दर्शन पूजन करते रेलवे स्टेडिग कमेटी के चेयरमैन राधा मोहन सिंह । - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
विंध्याचल। काशी, अयोध्या और विंध्याचल में कॉरिडोर का जो कार्य हो रहा है, उसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बने, यह देशवासियों का सपना था। देशवारियों के सपने मोदी और योगी के नेतृत्व में साकार हो रहे हैं। यह बातें रेलवे स्टैंडिंग कमेटी चेयरमैन राधा मोहन सिंह ने विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के बाद कही।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश के 18 महानगरों में प्रभुत्व समरसता शिक्षक दिवस मना रही है। इसके तहत प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम में वे प्रतिभाग करने आए हैं। शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री काशी में है। सरकार धार्मिक क्षेत्रों में सुविधा देने के लिए तत्पर है। इसी कड़ी में काशी, अयोध्या और विंध्याचल में प्रथम फेज का कार्य चल रहा है। इस कार्य को आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। इससे पहले रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन राधा मोहन सिंह और उनके साथ आए 11 लोकसभा और पांच राज्य सभा सदस्यों को मां विंध्यवासिनी दरबार में पुराने वीआईपी मार्ग पर नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्रा ने माला एवं अंगवस्त्रम पहनाकर स्वागत व सम्मान किया। होटल में कुछ देर विश्राम करने के बाद उन्होंने दर्शन-पूजन किया।
इंटरसिटी व बरेली पैसेंजर पुन: चलाने की की गई मांग
विंध्याचल। स्टैंडिंग कमेटी रेलवे चेयरमैन राधा मोहन सिंह को श्री मां विंध्यवासिनी आराधना केंद्र अध्यक्ष राजन पाठक ने पत्रक देकर इंटरसीटी और बरेली पैसेंजर ट्रेन पुन: चलवाने की मांग की। बताया कि मुगलसराय से लखनऊ बरेली तक पैसेंजर चलती थी। जिससे स्थानीय लोगों को लखनऊ जाने में आसानी होती है। इसके साथ साथ इंटरसिटी विंध्याचल रेलवे स्टेशन से लखनऊ तक चलाई गई थी, जो बंद है। वर्तमान में दोनों ट्रेनें प्रयागराज से चलाई जा रही हैं, यदि विंध्याचल व मिर्जापुर तक ट्रेन चले तो मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन करने वाले श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें