फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा ने पार किया चेतावनी बिंदु

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में गंगा ने शनिवार को चेतावनी बिंदु पार कर लिया है। शनिवार की रात आठ बजे गंगा का जलस्तर 76. 580 मीटर रिकार्ड किया गया। बताया जा रहा है कि इस समय तीन सेमी प्रति घंटे की गति से गंगा में पानी बढ़ रहा है। आशंका जतायी जा रही है कि आठ अगस्त की सुबह से पानी बढ़ने की गति और तेज हो सकती है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम छह बजे तक गंगा में बढ़ाव की गति चार सेमी प्रति घंटा थी लेकिन उसके बाद इसमें कुछ कमी आई। बताया जा रहा है कि प्रयागराज में पानी बढ़ रहा है जो सुबह तक जिले में पहुंच सकता है। इससे पानी बढ़ने की गति और तेज हो सकती है। फिलहाल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। प्रशासन का कहना है कि जिले की सभी 37 बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर अलर्ट मोड पर रखा गया है। जिले में गंगा का अब तक का अधिकतम बिंदु नौ सितंबर 1978 को 80. 340 मीटर रिकार्ड किया गया था। जिले में खतरे का बिंदु 77. 724 मीटर है। बाढ़ की आशंका को लेकर अधिकारी लगातार चक्रमण कर रहे हैं। एसडीएम सदर व पुलिस अधिकारियों ने कोन विकास खंड के हरसिंगपुर व अन्य गंगा क्षेत्रों को निरीक्षण किया और ग्रामीणों से मिलकर उनको सतर्क रहने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें