फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमवस्या के पूर्व संध्या पर गंगाघाटो हुई मुकम्मल व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर/विंध्याचल। मौनी अमावस्या को देखते हुए पूर्व संध्या पर नगर के प्रमुख गंगाघाटों पर तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। घाटों की सफाई के साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से घाटों पर बैरिकेडिंग कर जाल आदि लगा दिए गए हैं। माघ अमावस्या की पूर्व संध्या पर बुधवार को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर और गंगा घाटों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान विंध्याचल स्थित पक्का घाट पर अंधेरा देखकर मौजूद नगर पालिका ईओ से तत्काल प्रकाश व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने भ्रमण कर पक्का घाट सहित अन्य गंगा घाटों पर बैरिकेडिंग एवं साफ- सफाई व्यवस्था को देखा। कुछ कमियां पाए जाने पर तत्काल दुरुस्त किए जाने का निर्देश दिया। मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन पूजन करने आए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्याओं ने न जूझना पड़े इसके लिए पहले से ही व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। जिलाधिकारी ने मां विंध्यवासिनी मंदिर परिक्रमा पथ पर साफ-सफाई तथा मैट बिछाने का निर्देश दिया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट, नगर पालिका प्रशासन सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
माघ कृष्णा अमावस्या जिसे मौनी अमावस्या भी कहत हैं पर मान्यता है कि इस दिन स्नान और दान से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन देवतागण पवित्र संगम में निवास करते हैं। इसलिए इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन मौन रहने वाले व्यक्ति को मुनि पद की प्राप्ति होती है। नगर के बरियाघाट, पक्काघाट, कचहरीघाट, बाबाघाट, नारघाट आदि के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित गंगाघाटो पर भारी संख्या में श्रद्धालु इस दिन स्नान, ध्यान कर पुण्य के भागीदार बनेंगे।
विज्ञापन

विंध्याचल: माघ अमावस्या की पूर्व संध्या पर एडीएम यूपी सिंह व नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार जयहिंद ने बुधवार को मां विंध्यवासिनी मंदिर व गंगा घाटों का किया निरीक्षण किया। मां विंध्यवासिनी के दर्शन को आए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई न हो इसके लिए मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें