फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिटाइजेशन के बाद बच्चों का हुआ विद्यालय में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। लाकडाउन के बाद स्कूलों को क्रमवार खोला जा रहा है। बुधवार से कक्षा छह से आठ तक के बच्चों के स्कूल भी खोल दिए गए। रोस्टर के मुताबिक बच्चों को बुलाया गया। सभी बच्चों को सैनिटाइजर और मास्क उपलब्ध करवाया गया। कोविड काल के बाद खुले स्कूल में छात्र उत्साहपूर्वक पहुंचे।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अनुसार कक्षा छह के बच्चे सोमवार व बृहस्पतिवार को स्कूल जाएंगे। कक्षा सात के बच्चे मंगलवार व शुक्रवार को और कक्षा आठ के बच्चे बुधवार और शनिवार को जाएंगे। रोस्टर के मुताबिक बुधवार को कक्षा आठ के बच्चे विद्यालय पहुंचे। हालांकि उनकी संख्या काफी कम रही। इस बारे में भी निर्देश है कि कुल संख्या के 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को ही एक दिन बुलाना है। सैनिटाइज करने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग के तहत छात्रों को कक्षा में बैठाया जाए। अधिकतर स्कूलों में थर्मल स्कैनर नहीं लगाया गया है। नगर के इमामबाड़ा स्थित यूसुफ इमाम जूनियर हाईस्कूल में थर्मल स्कैनर से जांच की गई। निजी स्कूलों में कक्षाएं शुरू होने से शहर में ट्रैफिक पर दबाव बढ़ा। सड़कों पर स्कूलों बसों के चलने से अन्य दिनों की अपेक्षा यातायात धीमा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें