जिगना थाना क्षेत्र के गौरा, भौरुपुर-अजगना व बभनी की सीमा पर तालाब के पास बुधवार की शाम जुआ हो रहा था। वहां पर विवेक उर्फ विक्की सिंह (32) पुत्र अजीत सिंह निवासी भिलगौर काे गौरा गांव निवासी अभिमन्यु ने पैसे के लेन-देन और पुरानी पारिवारिक रंजिश में गोली मार दी। गोली लगने के बाद विक्की को अस्पताल लाया गया।
जिगना थाना क्षेत्र के बभनी तालाब के पास जुआ के फड़ पर गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने जुआ संचालनकर्ता कल्लू मिश्रा को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आ रही है। वहीं दूसरी ओर कल हुई हत्या और शव का पोस्टमार्टम होने के बाद अंतिम संस्कार के लिए गंगा घाट गए परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। मांग किया कि आरोपी का एनकाउंटर किया जाए, उसका अवैध घर बुलडोजर से गिराया जाए। मांग पूरा होने पर ही अंतिम संस्कार होगा। पुलिस समझाने बुझाने में लगी है।
जिगना थाना क्षेत्र के गौरा, भौरुपुर-अजगना व बभनी की सीमा पर तालाब के पास बुधवार की शाम जुआ हो रहा था। वहां पर विवेक उर्फ विक्की सिंह (32) पुत्र अजीत सिंह निवासी भिलगौर काे गौरा गांव निवासी अभिमन्यु ने पैसे के लेन-देन और पुरानी पारिवारिक रंजिश में गोली मार दी। गोली लगने के बाद विक्की को अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई। मामले में पुलिस ने जुआ संचालनकर्ता कल्ली मिश्रा को पकड़ने के लिए कुशियरा के जंगल में घेरेबंदी की। घेरेबंदी करने पर जुआ संचालनकर्ता कल्ली मिश्रा ने पुलिस पर फायर किया। फायर से बचते हुए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की । जिसमें गोली आरोपी कल्ली मिश्रा के पैर में लगी। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर ला रही है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि जुआ संचालनकर्ता को मुठभेड़ में पकड़कर अस्पताल लाया जा रहा है।