फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: मिर्जापुर लोकसभा सीट पर दो बार से महिला प्रत्याशी को पूरा समर्थन

Mon, 08 Apr 2024 05:43 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

UP Politics: 2014 के लोकसभा चुनाव में अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने पहली बार मिर्जापुर संसदीय सीट से चुनाव लड़ा। इसमें उन्होंने विजय हासिल की और उन्हें 4,36,536 मत मिले। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा की महिला उम्मीदवार समुद्रा बिंद को 2,19,079 मतों से हराया।
विज्ञापन
मिर्जापुर लोकसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर की संसदीय सीट पर दो बार से महिला प्रत्याशी ही विजयी हो रही हैं, जबकि चुनाव में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ी है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में जीतने वाली भी महिला रही और उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी भी महिला रही।

विज्ञापन


वर्ष 2014 में अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने पहली बार मिर्जापुर संसदीय सीट से चुनाव लड़ा। इसमें उन्होंने विजय हासिल की और उन्हें 4,36,536 मत मिले। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा की महिला उम्मीदवार समुद्रा बिंद को 2,19,079 मतों से हराया। समुद्रा बिंद को 2,17,457 मत प्राप्त हुए।

इसी प्रकार वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भी अनुप्रिया पटेल विजयी हुईं, लेकिन इस बार दो महिला प्रत्याशी और भी मैदान में रहीं। अर्चना मिश्रा व सीपीआईएमएल की जीरा भारती ने भी उम्मीदवारी की थी। अर्चना मिश्रा को 9206 मत तथा जीरा भारती को 8553 मत प्राप्त हुए। जिले के कुल 18,97,805 मतदाताओं में से 9,03154 महिलाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें