फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नौ से 13 दिसंबर तक शास्त्री पुल पर बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। दुद्धी-लुंबिनी मार्ग पर स्थित शास्त्री पुल की ऊपरी सतह पर 75 लाख की लागत से मरम्मत का काम कराया जाएगा। इसके लिए 9 से 13 दिसंबर तक पांच दिन पुल पर बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। दो और चार पहिया वाहनों के अलावा एंबुलेंस की आवाजाही पर रोक नहीं रहेगी।
विज्ञापन


शास्त्री पुल का निर्माण 1976 में किया गया था। इसकी आयु पूरी हो चुकी है। कई बार करोड़ों रुपये खर्च कर पुल की मरम्मत कराई जा चुकी है। डेढ़ साल पहले सात करोड़ की लागत से पुल के पिलर, बीम आदि की मरम्मत कराई गई थी। उस दौरान लंबे समय पुल पर आवागमन बंद था। सात करोड़ के बजट में से 75 लाख रुपये बच गए थे। इस धनराशि से पुल के ऊपर काम होना था। वह काम अब होगा। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक आरएस उपाध्याय ने बताया कि 9 दिसंबर को सुबह आठ बजे से 13 दिसंबर को रात आठ बजे तक मरम्मत का काम चलेगा। इस दौरान पुल के ऊपर सीमेंट और गिट्टी आदि डालकर एक परत चढ़ाई जाएगी। इससे पुल पर गड्ढे आदि भर जाएंगे। पुल साढ़े सात मीटर चौड़ा है। तीन चरणों में ढाई-ढाई मीटर काम कराए जाएंगे। इस दौरान बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। दो और चार पहिया वाहन आवागमन कर सकेंगे। सरकारी या निजी बसों के अलावा अन्य वाहन दूसरे रूट से होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें