मिर्जापुर। शुक्रवार को नगर समेत ग्राम्यांचलो में गरीब, असहाय एवं निर्बल वर्गों के बीच भोजन, राशन के साथ ही मास्क बांटकर राहत पहुंचाई गई। पुलिस पब्लिक अन्नपूर्णा बैंक व मोबाइल किचन के माध्यम से जगह-जगह गरीबो में लंच पैकेट के साथ ही रोजमर्रा की सामग्री बांटे।
पड़री, लॉक डाउन के दूसरे चरण में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव व जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने पहाड़ी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पड़री में दो सौ गरीब परिवारों को सोसल डिस्टेसिंग के तहत आटा, चावल, दाल, आलू व प्याज वितरित किया। रमेश ओझा, पंचदेव उर्फ नान्हूक सिंह, संजय यादव, कन्हैया यादव, बब्बू यादव, सूरज यादव, रामबली दुबे, राकेश पांडेय, लालू माली आदि मौजूद रहे। कछवां, भारतीय जनता पार्टी की ओर से नामित सभासद बृजेश गुप्ता व अमरेश केशरी ने गरीबो को खाद्यान बांटकर राहत पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष मनोज सिंह की ओर से अन्नपूर्णा बैंक के माध्यम से क्षेत्र के गरीबो को राहत पहुंचाया। प्रदीप सिंह, जिलापंचायत सदस्य अनुराग सिंह, आशीष सिंह, भोले देवानंद मिश्रा ने महामलपुर, केवटाबीर, बरैनी, बाडापुर में भोले पांडेय ने गरीबो में राहत सामग्री बांटा। हलिया, स्वयं सेवी संगठन की ओर से क्षेत्र के मुसहर बस्ती में लंच पैकेट बांटे गए। इस दौरान साहब लाल मौर्य, आशीष कुमार अग्रहरि, मृगेंद्र सिंह, शिवा अग्रहरी, विपिन गुप्ता मौजूद रहे। शेरवां, नोडल अधिकारी राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सेमरा में गरीबों मे नि:शुल्क राशन बांटा गया राशन। इसी तरह कोटेदार गुड्डू ने गांव के सौ गरीब परिवार को खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया। इस दौरान संदीप कुमार यादव, चंदन गुप्ता, संतोष मौर्या, मुन्नी देबी, असलम खां, अवधेश मौर्य, रमेश चौहान, नंदू बियार,कबिन्दर बियार मौजूद रहे। अदलहाट, न्यू इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से गरीबों को राहत पहुंचायी गयी। इस दौरान दीपक जायसवाल, रवि पाठक, अमित श्रीवास्तव, बबलू केसरी, आकाश पटेल, नितिन गुप्ता, समीर गुप्ता, मनीष गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, जय शंकर विश्वकर्मा, अंकुर गिरी, मदन गुप्ता, रजनी जायसवाल मौजूद रहीं।