फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखा राहत कार्य राहत में अनियमितता पर लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। आपदा सूखा राहत में अनियमितता पाए जाने पर लालगंज के उपजिलाधिकारी शिवप्रसाद ने खुर्दा गांव के लेखपाल को निलंबित कर दिया। लेखपाल ने आपदा राहत की राशि लाभान्वित किसानों के नाम दोबारा भेज दिया था। ऐसी गड़बड़ी की जानकारी पाते ही एसडीएम ने बैंक को पत्र लिखकर द्वितीय सूची के पैसे की निकासी पर रोक लगा दिया।
विज्ञापन

मामला ये था कि खुर्दा गांव के 55 किसानों की आपदा राहत की सूची लेखपाल ने पहले चक्र में भेज दिया था। जिसके पैसे सभी किसानों को मिल चुके हैं। इसके बाद हुआ ये कि लेखपाल ने उसी सूची में एक नाम और जोड़कर दुबारा 56 किसानों का नाम भेज दिया। इस लापरवाही के कारण विभाग में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने लेखपाल की ऐसी कार्रवाई को प्रमुखता से लेते हुए कार्रवाई की। आर्थिक लापरवाही पाए जाने पर उपजिलाधिकारी ने लेखपाल की कार्यशैली के आधार पर इसे अनियमितता माना और बैंक को पत्र लिखकर किसानों के खाते से पैसे निकासी पर रोक लगा दिया। साथ ही लेखपाल पर कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें