फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navaratri: महाअष्टमी पर विंध्यधाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, मां अष्टभुजी देवी से मांगा आशीर्वाद

Tue, 16 Apr 2024 09:50 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

Navaratri 2024: अष्टमी की पूर्व संध्या से ही आस्थावानों का विंध्याचल धाम में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भोर तक समूचा मेला क्षेत्र श्रद्धालुओं से पट गया। विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान ध्यान करने के बाद भक्त गर्भगृह की ओर चल दिए। 
विज्ञापन
भक्तों की कतारें अनवरत जारी रहीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर के विंध्याचल चैत्र नवरात्र की महा अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी का महागौरी के स्वरूप में दर्शन किया। मंगलवार की भोर में मंगला आरती के बाद देवी धाम में दर्शन पूजन का क्रम शुरू हो गया। पहाड़ पर स्थित मां अष्टभुजी देवी और काली खोह स्थित महाकाली मंदिर में भोर से ही दर्शनार्थियों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन


माता के जयघोष से संपूर्ण मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि पर विंध्य धाम में आस्था का सैलाब देखते ही बना। मां विंध्यवासिनी मंदिर सहित अन्य देवी मंदिर में मंगलवार की भोर से ही दर्शन पूजन करने वालों का तांता लगा रहा। भक्तों की कतारें अनवरत जारी रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन


मंगला आरती के बाद मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के बाद भक्तों ने परिक्रमा की। अष्टमी पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन जिला प्रशासन एवं पंडा समाज की तरफ से पुख्ता इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें