फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक के मकान से नगदी-आभूष्ण समेत पांच लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। थाना क्षेत्र के मिश्रपुर गांव में रविवार की रात चिकित्सक के घर का ताला काट कर चोराें ने चोरी की। डेढ़ लाख नगदी व आभूषण सहित पांच लाख के सामान उठा ले गए ।
विज्ञापन

चिकित्सक भगवती प्रसाद पांडेय मुंबई के जाने माने चिकित्सक हैं। उनके पुत्र व पुत्र वधू भी चिकित्सक हैं। गांव पर अक्सर आना जाना होता रहता है। रविवार की रात चोरों ने ताला काट कर तीन अलमारी, एक पलंग तोड कर उसमें रखे लगभग एक लाख 50 हजार रुपये और सोने चांदी के आभूषण चुरा ले गए। सोमवार की सुबह छह जब डॉ. भगवती प्रसाद पांडेय के भाई थानेदार पांडेय मकान पर पहुंचे तो ताला टूटा देख कर शोर मचाया। मुंबई फोनकर घटना की जानकारी दी। मालूम हो कि वर्ष 2013 व जनवरी 2020 में भी मकान में चोरी हुई थी। रविवार की रात को तीसरी बार चोरी हुई। इसके बाद भी पुलिस एक बार भी चोरों को नहीं पकड़ सकी। घटना की सूचना थानेदार पांडेय ने जिगना थाने में दी। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है ।
ताला तोड़कर नगदी समेत दो लाख की चोरी
इमिलियाचट्टी। चौकी क्षेत्र के भुड़कुड़ा गांव में रेहिया मार्ग पर सत्येंद्र सिंह के मकान में रविवार की रात को घुसे चोरों ने ताला तोड़कर दो लाख के सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी सत्येंद्र सिंह रविवार को अपने परिवार के साथ घर से आठ बजे रिश्तेदारी में चले गए। रात 10 बजे वापस आए तो देखा कि दरवाजा टूटा है। कमरों की तलाशी ली ते अलमारी टूटी मिली। सत्येंद्र ने रात में ही पुलिस को सूचना दी। इमिलिया चट्टी चौकी प्रभारी सुभाष यादव रात में ही मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। सत्येंद्र ने बताया कि आभूषण सहित साड़ी, टीवी, इनवर्टर, बैटरी सहित 22 हजार रुपये चुरा ले गए। परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि चोरों को पकड़ाकर सामान वापस दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें