फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन नाबालिग समेत पांच लड़कियां लापता, दो मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान/जिगना। मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव से सोमवार की शाम को बाजार निकलीं एक चचेरी और दो सगी बहनें और जिगना थाना क्षेत्र के एक गांव से रविवार की रात दो सगी बहनें लापता हो गईं। जिगना थाना क्षेत्र से लापता बहने मंगलवार की शाम को घर वापस लौट आईं। लेकिन मड़िहान थाना क्षेत्र से लापता तीनों लड़कियों के गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस खोजबीन में जुटी है।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव से सोमवार की शाम को एक चेचेरी तीन बहनें घरेलू सामान खरीदने के लिए बाजार गईं थी। इसमें दो 12 वर्ष औ एक 19 वर्ष की है। देर रात तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता होने लगी। काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चलने पर परिजनों ने थाने में तहरीर दी। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक दोनों के बारे में जानकारी मिली है। जल्द पता कर लिया जाएगा। सीओ अजय कुमार राय ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
उधर, जिगना थाना क्षेत्र से रविवार की रात को घर से लापता 16 और 21 वर्षीय की सगी बहनों की परिजनों ने खोजीबन की। न मिलने पर मंगलवार को थाने में तहरीर दी। पुलिस छानबीन में जुटी थी कि दोनों बहने शाम को घर वापस लौटी। दोनों के वापस लौटने पर पुलिस उनके पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें