फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 11 मोबाइल के साथ पांच गिरफ्तार, आरोपियों में दो नाबालिग भी

विज्ञापन
चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार आरोपी। स्रेात- संवाद
विज्ञापन
विंध्याचल पुलिस ने अंतरजनपदीय मोबाइल चोर गिरोह का किया खुलासा
विज्ञापन

विंध्याचल। विंध्याचल पुलिस ने अंतरजनपदीय मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में समीर सरोज, पंकज कुमार, रोशन सरोज, मोहित सरोज, विकास विश्वकर्मा सहित दो बाल अपचारी शामिल हैं। उनके कब्जे से चोरी के 10 मोबाइल, आईफोन और 310 रुपये नकद जब्त किए गए है। जब्त मोबाइलों की अनुमानित कीमत तीन लाख रुपये बताई गई है। विंध्याचल थाने में आयोजित पत्रकार वार्ता में क्षेत्राधिकारी (सीओ सिटी) अमित कुमार ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विंध्याचल अजीत कुमार सिंह और कस्बा इंचार्ज अजय कुमार मिश्र ने रविवार सुबह क्षेत्र के पटेंगरा नाला रेलवे ओवरब्रिज के दक्षिणी हिस्से से आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे काफी समय से संगठित गिरोह बनाकर मां विंध्यवासिनी धाम, विभिन्न घाटों, रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में श्रद्धालुओं और यात्रियों की मोबाइल चोरी करते थे। चोरी के मोबाइलों के लिए ग्राहक तलाश कर उन्हें विभिन्न लोगों को बेच देते थे। इससे मिलने वाली रकम आपस में बराबर बांट लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें