फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पीआरडी जवान के बेटे पर सातवीं की छात्रा से दुष्कर्म की प्राथमिकी, शादी का झांसा देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
-पांच महीने की गर्भवती हो गई थी पीड़िता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मड़िहान, मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और उसके गर्भवती होने के मामले में पुलिस ने पीआरडी जवान राकेश सिंह के आरोपी बेटे सूरज पटेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने बताया कि 14 वर्षीय पुत्री कक्षा सात की छात्रा है। आरोप है कि देवपुरा निवासी सूरज पटेल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब किशोरी पांच माह की गर्भवती हुई तो उसने शादी का दबाव बनाया। आरोप है कि पहले आरोपी ने गर्भपात कराने का दबाव बनाया। मना करने पर वह घर छोड़कर भाग गया। पीड़िता ने आपबीती मां को बताई। इसके बाद पिता, पुत्री के बताए पते पर आरोपी की तलाश में निकले। दो दिन की खोजबीन के बाद देवपुरा में आरोपी का सही पता मिलने पर उसके पिता, पीआरडी जवान राकेश सिंह से संपर्क किया गया। आरोप है कि आरोपी के पिता ने पहले रसूख दिखाया और फिर 10 हजार रुपये का लालच देकर मामले को रफा-दफा करने की बात कही। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित पिता ने शनिवार को मड़िहान थाने में लिखित तहरीर दी। क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि आरोपी पीआरडी जवान का पुत्र है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का बयान दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें