अहरौरा। क्षेत्र के बाराडीह गांव में भूमि विवाद के दौरान सोमवार की दोपहर के समय दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से एक ही परिवार के पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां स्थिति बिगड़ने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
सोमवार की दोपहर भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से पिता फिरोज (49) व उसकी पुत्री सोनम (20) गंभीर रूप से घायल हो गईं। मारपीट की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट में शामिल लोगों की तलाश की, पर वे फरार थे। उप निरीक्षक श्याम लाल ने बताया कि विवाद का मामला काफी पुराना है। घायल पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।