फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: होटल में मारपीट, तोड़फोड़, बाइक व सीसीटीवी कैमरा भी नहीं छोड़ा; दो घायल

Tue, 16 Apr 2024 11:16 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

Mirzapur News: बीती रात नौ बजे के करीब उनके कजरहवा पोखरा निवासी मित्र का लड़का होटल में खाना खाने आया था। वह खाना खा रहा था तभी दो लड़के आए और उसे पकड़ कर मारने लगे।
विज्ञापन
तोड़फोड़ के बाद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के पीली कोठी स्थित पप्पू होटल में बीती रात कुछ लोगों ने तोड़फोड़ किया। मोटरसाइकिल व सीसी टीवी कैमरा तोड़ दिया। मारपीट में दो लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन




स्टेशन रोड निवासी पप्पू होटल के मालिक रमेश प्रजापति ने बताया कि बीती रात नौ बजे के करीब उनके कजरहवा पोखरा निवासी मित्र का लड़का होटल में खाना खाने आया था। वह खाना खा रहा था तभी दो लड़के आए और उसे पकड़ कर मारने लगे। उनको रोका तो काफी संख्या में उसके साथ आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने होटल पर पथराव किया। जिसमें चोट लगने से उनका पुत्र विपिन कुमार प्रजापति व कर्मचारी रामबृक्ष घायल हो गया। उनका उपचार कराया गया। तोड़फोड़ पर उनका काफी नुकसान हुआ। सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो पथराव करने वाले भागे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें