फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विसर्जन से लौट रहे दो दलों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कर वापस लौट रहे दो गांवों के लोगों में वाहन को आगे-पीछे करने को लेकर कुशहा चौराहा के पास मारपीट हो गई। 15 से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

गौरा के मजरा सदौपुर के लोग दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने कुशहा में कर्णावती नदी पर गए ट्रैक्टर से गए थे। वहीं पर मुराजपुर बिहसड़ा के लोग भी मूर्ति विसर्जित करने गए थे। महिलाएं और युवतियां भी साथ में गईं थीं। मूर्ति विसर्जन के बाद गौरा के सदौपुर के लोग आगे ट्रैक्टर से थे। यह भी आरोप है कि मैजिक में बैठी महिलाओं से छींटाकशी कर रहे थे। इसी बात को लेकर दोनो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। इसमें सदौपुर गौरा की शीलाकुमारी (38) पत्नी बाल किसन, मनीष कुमार (16) पुत्र धनश्याम, बिन्नू (19) पुत्र शिवशंकर, राजा (18), राजेश (26) , अनिल (38), रविंद्र कुमार (21), कन्हैया लाल (25), शकुंतला (36), ज्योती (16) व दूसरे पक्ष से राज कुमारी (38) पत्नी गुलाब, पूजा (16) पुत्री गुलाब, निहारिका (17), टिंकू (25), योगे़द्र कुमार (25) को चोटें आई हैं। मुराजपुर की राजकुमारी ने नौ नामजद और 30 अज्ञात के खिलाफ व दूसरे पक्ष के सुनील कुमार ने मुराजपुर के अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें