डोहरी गांव निवासी रघुनंदन ने डवक चौकी पर शुक्रवार को उसके साथ लूट की तहरीर दी। तहरीर में युवक ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे वह जिवनाथपुर कंचनपुर स्टेट हाईवे पर घर के बगल में लघुशंका कर रहा था। इस दौरान बहुआर की तरफ से एक बाइक पर सवार चार युवक पहुंचे। उसके साथ मारपीट की और मोबाइल, सोने की लाकेट छीन कर भाग गए। लोगों के पीछा करने पर युवक जफरपुरा पेट्रोल पंप के पास अपनी बाइक छोड़कर भागे। पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।