फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून लागू हुआ तो अपंग हो जाएंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। बाजार स्थित भारतीय किसान सेना पार्टी के कैंप कार्यालय पर रविवार को किसानों की महा पंचायत हुई। जिसमें गांव चलो अभियान के तहत गांव-गांव संगठन को मजबूत करने और संगठन के विस्तार के लिये 11 नवंबर से अभियान चलाने की रणनीति तैयार की गयी।
विज्ञापन

सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामराज सिंह पटेल ने कहा कि महंगाई चरम पर है। पेट्रों पदार्थों में बेतहाशा वृद्धि से किसान कराह रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा तीनों कृषि कानून लागू होने पर किसान अपंग हो जाएगा। उन्होने कहा देश में 73 प्रतिशत किसान हैं लेकिन वह संगठित न रहने से कमजोर हैं। यदि किसान संगठित हो जाएं तो सरकार किसानो का अहित नहीं कर पाएगी। उन्होंने बताया कि गांव चलो अभियान एक जनवरी को समाप्त हो जाएगा। 2 जनवरी को छत्रपति शिवाजी इंटर कांलेज खजुरौल के परिसर में विशाल किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सत्येंद्र सिंह, जगदीश राय, अशोक दीक्षित, दयाराम सिंह, मंगला सिंह, प्रमोद तिवारी, ईशु पटेल, डीएस सिंह, आजाद सिंह, नवीन सिंह, जयशंकर पांडेय, अमरेश पटेल, चंद्रभान पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें