फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबूझ हाल में श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती नकहरा स्थित एबीसी कंपनी में कार्य कर रहे श्रमिक की अबूझ हाल में मौत हो गई। कंपनी के अधिकारियों की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक बीमारी के चलते मजदूर की मौत हुई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के हनुमान पड़रा गांव निवासी लौधर (48) नई बस्ती नकहरा स्थित एबीसी कंपनी में कई वर्ष से श्रमिक था। वह शनिवार को कालीन का गट्ठर लेकर रखने जा रहा था। इस दौरान वह जमीन पर गिर गया। कर्मचारियों ने उसे मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक को पांच पुत्री और एक पुत्र है। इसमें एक पुत्री की शादी हुई है। परिवार के पालन-पोषण की जिम्मेदारी लौधर के ऊपर थी। उसकी मौत से परिवार पर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। देहात कोतवाल विजय चौरसिया ने बताया कि बीमारी के चलते मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें