फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में किसानों का प्रदर्शन: मड़िहान-सोनभद्र मार्ग पांच घंटे रहा जाम, धान खरीद में धांधली का आरोप, रोड पर खड़ा किया ट्रैक्टर

Tue, 28 Dec 2021 04:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
ट्रैक्टर खड़ा कर किसानों ने लगाया जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

धान खरीद में धांधली का आरोप लगाते हुए मिर्जापुर जिले के मड़िहान तहसील क्षेत्र के किसानों ने मड़िहान-तिराहा और पचोखरा गांव के सामने सड़क पर ट्रैक्टर खड़े करके आवागमन रोक दिया। आक्रोशित किसानों ने पक्षपात का आरोप लगाते हुए तहसील और पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने बीच सड़क पर धान रखकर आग लगा दी। जाम छुड़ाने में उपजिलाधिकारी, तहसीलदार के पसीने छूट गए।

विज्ञापन


किसानों ने बताया कि क्रय केंद्र प्रभारी लगातार किसानों के साथ टालमटोल करते आ रहे हैं। मंगलवार सुबह दस बजे मड़िहान कस्बा में राजकुमार मौर्या और पचोखरा में पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में किसानों की भीड़ जुटने लगी। किसानों ने कई ट्रैक्टर ट्रॉली पर धान लादकर मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग स्थित पचोखरा गांव के सामने खड़ी कर दी।

धीरे-धीरे मड़िहान से भावा तक लगभग आठ नौ किलोमीटर तक जाम लग गया। हलांकि एंबुलेंस को जाने दिया जा रहा था। मड़िहान में एसडीएम सिद्धार्थ यादव और डिप्टी आरएमओ धनंजय सिंह के आश्वासन पर किसान सड़क से हटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ धनंजय सिंह ने किसानों को बताया गया कि धांधली की शिकायत होने के बाद शासन ने नया नियम लागू किया है। एक जनवरी से 15 जनवरी तक का टोकन सुबह दस बजे से पांच बजे तक ऑनलाइन मिलेगा। इसके बाद फिर से पंद्रह दिनों का टोकन जारी होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें